बच्चों के आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट

राजपुर : थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के सुमित्रा कुंवर और पप्पू राम घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष के कन्हैया राम घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे. इसी बीच किसी […]
राजपुर : थाना क्षेत्र के पुरैनी खुर्द गांव में गुरुवार को बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष के सुमित्रा कुंवर और पप्पू राम घायल हो गये. जबकि दूसरे पक्ष के कन्हैया राम घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बच्चे आपस में खेल रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर उलझ गये. बच्चों को मारपीट करता देख एक पक्ष द्वारा बच्चों को फटकार लगायी गयी, तभी दूसरे पक्ष की तरफ से गाली-गलौज शुरू कर दी गयी और देखते-ही-देखते जमकर लाठियां चलने लगीं,
जिसमें सभी घायल हो गये़ वहीं, दूसरी तरफ जलीलपुर गांव के हजारी के डेरा पर हुई मारपीट में ममता देवी घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




