सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

Updated at : 04 Oct 2017 3:46 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत

मातम. डुमरांव के स्टेशन रोड तो रघुनाथपुर के पोखरहा के समीप हुआ हादसा डुमरांव/बगेनगोला : जिले के डुमरांव अनुमंडल के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी. घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए […]

विज्ञापन

मातम. डुमरांव के स्टेशन रोड तो रघुनाथपुर के पोखरहा के समीप हुआ हादसा

डुमरांव/बगेनगोला : जिले के डुमरांव अनुमंडल के अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी. घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, एक बाइक को भी जब्त किया गया है. जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सड़क पार करते वक्त बाइक के धक्के से सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा गांव निवासी जनार्दन साह की पत्नी बबनी देवी की मौत हो गयी. घटना के वक्त महिला इलाज के लिए डुमरांव आयी हुई थी. जबकि बाइक सवार ने तीन लोगों को और टक्कर मारी.
पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को बरामद कर लिया है. वहीं, दूसरी घटना बगेन थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर रोड की है, जहां बाइक से गिरकर नरेंद्र मुखिया की पत्नी नीलम देवी की मौत हो गयी. महिला अपने रिश्तेदार के साथ ससुराल से बगेन थाना क्षेत्र के कैथी गांव आ रही थी. इसी दौरान पोखरहा गांव के समीप बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गयी. महिला की शादी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला गांव में हुई थी. घटना के बाद महिला को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यज्ञ देखने के लिए जाना था आरा,घर पहुंची मौत की खबर
आरा के चंदवा में हो रहे यज्ञ को देखने के लिए नीलम अपने ससुराल आनेवाली थी. सुबह अपने रिश्तेदार प्रिंस मिश्रा के साथ अपने मायके कैथी आ रही थी. घर में सभी लोग यज्ञ में जाने की तैयारी कर रहे थे. होनी को कुछ और ही मंजूर था. नीलम के पैर अभी घर में पड़े भी नहीं थे कि उसकी मौत की सूचना पहले आ गयी. इस घटना के बाद घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. नीलम के तीन पुत्र हैं. सबसे बुरा हाल छोटे लड़के का था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन