30 घंटे की देरी से चल रही कोटा-पटना एक्सप्रेस

Updated at : 03 Oct 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
30 घंटे की देरी से चल रही कोटा-पटना एक्सप्रेस

बक्सर : दानापुर रेल मंडल से गुजरनेवाली ट्रेनें लेट ही रहती हैं. ऐसे में दो ट्रेनें अक्सर समय से चलने के लिए जानी जाती हैं. इतना लेट ट्रेन लेट चल रही है कि पूछताछ काउंटर से एनाउंस करना पड़ रहा है कि अप और डाउन की पटना कोटा अभी पटना और मुगलसराय नहीं पहुंची है. […]

विज्ञापन

बक्सर : दानापुर रेल मंडल से गुजरनेवाली ट्रेनें लेट ही रहती हैं. ऐसे में दो ट्रेनें अक्सर समय से चलने के लिए जानी जाती हैं. इतना लेट ट्रेन लेट चल रही है कि पूछताछ काउंटर से एनाउंस करना पड़ रहा है कि अप और डाउन की पटना कोटा अभी पटना और मुगलसराय नहीं पहुंची है. दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 24 घंटे की देरी से चल रही हैं. प्रतिदिन एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर 30 घंटे की देरी से चल रही हैं. सबसे ज्यादा डाउन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं.

ट्रेनों के लेटलेतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोटा से चलकर पटना को जानेवाली पटना-कोटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 घंटे की देरी से बक्सर पहुंची. इस ट्रेन को शनिवार को बक्सर पहुंचना था, लेकिन 30 घंटे की देरी से चलने के कारण पटना-कोटा एक्सप्रेस सोमवार की सुबह बक्सर पहुंची.

वहीं, सोमवार को अप और डाउन की पटना-कोटा एक्सप्रेस आज यानि मंगलवार को बक्सर स्टेशन पर पहुंचेगी. रेल सूत्रों की मानें, तो समय से रैक नहीं पहुंचने के चलते ट्रेने विलंब से चल रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन