18 घंटे रही गुल शहर की बिजली पानी के लिए मचा हाहाकार

Updated at : 03 Oct 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
18 घंटे रही गुल शहर की बिजली पानी के लिए मचा हाहाकार

मूर्ति विसर्जन को लेकर काटी गयी थी बिजली बक्सर : शहर में दो दिनों से बिजली की कटौती जारी है. 24 घंटे में महज छह घंटे ही शहरवासियों को बिजली मिल पा रही है. पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. ऊमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं.आपूर्ति ठप होने के कारण शहर से लेकर […]

विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन को लेकर काटी गयी थी बिजली

बक्सर : शहर में दो दिनों से बिजली की कटौती जारी है. 24 घंटे में महज छह घंटे ही शहरवासियों को बिजली मिल पा रही है. पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. ऊमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं.आपूर्ति ठप होने के कारण शहर से लेकर गांव तक अंधेरा रहा. रविवार को तीन बजे शाम से बिजली काटी गयी थी, जो रात 12 बजे आयी. फिर सोमवार की सुबह होते ही मूर्ति विसर्जन को लेकर बिजली की कटौती कर दी गयी. उपभोक्ता परेशान हैं. बिजली के अभाव में सभी उपकरण बेकार पड़े हैं. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कटौती मूर्ति विसर्जन और जुलूस को लेकर किया गया है, ताकि कोई हादसा न हो सके. वहीं, उपभोक्ताओं में इसे लेकर विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है. सोमवार को भी बिजली की कटौती जारी रही. सुबह से ही बिजली गुल रही. उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की कटौती करनी थी, तो इसकी सूचना विभाग को देनी चाहिए थी, ताकि लोग कम-से-कम पेयजल की व्यवस्था को कर लेते.
दो दिनों में छह घंटे ही शहर को मिली बिजली : शहरवासियों को छह घंटे ही बिजली नसीब हो पायी है. 18 घंटे शहर से लेकर गांव तक अंधेरा कायम रहा. सोमवार की देर रात से नियमित रूप से आपूर्ति बहाल हुई. जिले में दो दिनों से बिजली संकट जारी रहने से परेशानी हुई. वहीं, स्टेशन रोड में नवमी के दिन से ही ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है. बाद में विभाग ने ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की. वहीं, केसठ में ताजिया का जुलूस व मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर दो दिनों से प्रखंड में बिजली की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं. बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बिजली नहीं रहने के कारण लोग पानी के लिए बेहाल रहे. जिसे बाजार के दुकानदारों के व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है.
नियम कानून ताक पर रख कर बांटी नौकरी की ‘रेवड़ी’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन