यात्री गण ध्यान दें, यह कलवाली पंजाब मेल है

Updated at : 29 Sep 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री गण ध्यान दें, यह कलवाली पंजाब मेल है

बक्सर : रेलमंत्री पीयूष गोयल की रेल की रफ्तार धीमी हो गयी है. इतना लेट ट्रेन चल रही है कि पूछताछ काउंटर से एनाउंस करना पड़ रहा है कि यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यह कलवाली पंजाब मेल आ रही है. प्रतिदिन एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर 24 घंटे की […]

विज्ञापन

बक्सर : रेलमंत्री पीयूष गोयल की रेल की रफ्तार धीमी हो गयी है. इतना लेट ट्रेन चल रही है कि पूछताछ काउंटर से एनाउंस करना पड़ रहा है कि यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यह कलवाली पंजाब मेल आ रही है. प्रतिदिन एक दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे से लेकर 24 घंटे की देरी से चल रही हैं. सबसे ज्यादा डाउन की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से चल रही हैं. ट्रेनों के लेटलेतीफ होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अमृतसर से चलकर हावड़ा जानेवाले डाउन पंजाब मेल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 24 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं, अप पंजाब मेल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से बक्सर स्टेशन पहुंची. साथ ही डाउन की गरीब रथ, पंजाब मेल, मगध एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस अपने समय से घंटों की देरी से चल रही है. ट्रेनों की लेटलतीफ परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ट्रेनों के इंतजार में यात्री स्टेशन पर बैठे रह रहे हैं.

ट्रेनों के लेट होने से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी से बेहाल यात्री बेहद परेशान देखे. ट्रेनों की लेट लतीफ होने से सबसे ज्यादा परेशानी वृद्ध और बच्चों को हो रही है. रेल सूत्रों की मानें, तो समय से रैंक नहीं पहुंचने के चलते ट्रेनें विलंब चल रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन