हथियार तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Updated at : 28 Sep 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गिरफ्तार युवक के पास से हथियार और कारतूस बरामद बक्सर : बक्सर पुलिस की सक्रियता से हथियार तस्कर पकड़ा गया. पकड़े गये हथियार तस्कर के पास से एक देशी कट्टा और 29 कारतूस बरामद हुआ है. गिरफ्तार तस्कर मूल रूप से औद्योगिक थाना क्षेत्र के दरहपुर गांव निवासी मुन्ना राय का पुत्र दिलीप राय बताया […]

विज्ञापन

गिरफ्तार युवक के पास से हथियार और कारतूस बरामद

बक्सर : बक्सर पुलिस की सक्रियता से हथियार तस्कर पकड़ा गया. पकड़े गये हथियार तस्कर के पास से एक देशी कट्टा और 29 कारतूस बरामद हुआ है. गिरफ्तार तस्कर मूल रूप से औद्योगिक थाना क्षेत्र के दरहपुर गांव निवासी मुन्ना राय का पुत्र दिलीप राय बताया जाता है. पकड़े गये युवक से पुलिस पूछताछ कर उसके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नगर थाने की पेट्रोलिंग टीम गोलंबर के समीप गश्त लगा रही थी.
इसी दौरान हथियार तस्कर पुलिस को देखते ही भागने लगा. जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा. जब उसकी जांच की गयी तो उसके पास से .315 बोर के देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ के दौरान बताया कि वह किसी व्यक्ति को हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाला था. जिस व्यक्ति को हथियार सप्लाई किया जाना था वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था. हथियार तस्कर के निशानदेही पर पुलिस उस व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
दो मोबाइल भी हुआ बरामद: हथियार तस्कर दिलीप राय के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुआ है. जिसका सीडीआर निकालने में पुलिस जुटी हुई है. सीडीआर निकाले जाने के बाद कई और लोगों की गिरफ्तारी होगी. पुलिस यह भी पता करने में जुटी है कि मोबाइल चोरी का तो नहीं है. एसपी ने कहा कि हथियार तस्कर का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन