ताला तोड़ नकदी सहित आभूषण की चोरी

Updated at : 28 Sep 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
ताला तोड़ नकदी सहित आभूषण की चोरी

डुमरांव : थाना क्षेत्र के चतुरशालगंज में मंगलवार की रात हजारों रुपये नकदी सहित आभूषण चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित ने अपने ही मुहल्ले के एक युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. घटना को लेकर बताया जाता है […]

विज्ञापन

डुमरांव : थाना क्षेत्र के चतुरशालगंज में मंगलवार की रात हजारों रुपये नकदी सहित आभूषण चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में पीड़ित ने अपने ही मुहल्ले के एक युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है. घटना को लेकर बताया जाता है कि चतुरशालगंज निवासी जग नारायण चौधरी अपने घर पर अकेले सो रहा था.

इसी दौरान आरोपित मुकेश चौधरी रात्रि पहर घर में प्रवेश कर गया और बक्से का ताला तोड़ 50 हजार रुपये नकद तथा 40 हजार रुपये मूल्य के सोने व चांदी के गहना चोरी कर लिया. घटना की जानकारी पीड़ित को सुबह में मिली तो वह हक्का-बक्का रहा गया और इसकी खोज में जुट गया. पीड़ित के अनुसार पूर्व में चोरी हुई साइकिल आरोपित के घर से बरामद हुई थी. इस मामले में पीड़ित ने नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन