बिजली तार की चपेट में आकर मिस्त्री झुलसा

Updated at : 27 Sep 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली तार की चपेट में आकर मिस्त्री झुलसा

डुमरांव : कोरानसराय थाना के स्थानीय बाजार में मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के दौरान हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री झुलस गया. हादसा होते ही बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी. जख्मी को तत्काल इलाज […]

विज्ञापन

डुमरांव : कोरानसराय थाना के स्थानीय बाजार में मंगलवार को ट्रांसफॉर्मर मरम्मत के दौरान हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री झुलस गया. हादसा होते ही बाजार में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी. जख्मी को तत्काल इलाज के लिए डुमरांव के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां जख्मी का इलाज जारी है. डाॅक्टरों के अनुसार जख्मी की हालत नाजुक बनी है.

जख्मी बिजली मिस्त्री की पहचान बेलांव गांव के नंदलाल चौधरी के 35 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार चौधरी के रूप में हुई है. जख्मी के परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली, तो घर में कोहराम मच गया. घटना को लेकर बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बिजली मिस्त्री कोरानसराय बाजार के ट्रांसफाॅर्मर में आयी गड़बड़ी को ठीक करने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ चढ़ा था. इसी दौरान ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया. ग्रामीणों के अनुसार उस तार में करेंट दौड़ रहा था. हादसे के बाद बाजार में भगदड़ मच गयी.

खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
इटाढ़ी. स्थानीय थाना क्षेत्र के इटाढ़ी पंचायत स्थित पूरब टोला में खाना बनाने के दौरान एक महिला झुलस गयी. महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इस घटना के बाद मृत महिला के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के अनुसार इटाढी के रहनेवाले सुरेश की पत्नी उषा देवी अपने घर में खाना बना रही थी. इसी दौरान आग की चपेट में महिला उषा देवी आ गयी. किसी तरह से आग बुझाने का प्रयास करने लगी,
लेकिन आग की लपटों में उसका आधा से अधिक शरीर झुलस गया. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. इसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने उसे इलाज के लिए इटाढ़ी पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. महिला की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन