सफारी गाड़ी से 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद

Updated at : 26 Sep 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
सफारी गाड़ी से 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद

बक्सर : शराब तस्करों के मंसूबों पर बक्सर एसपी राकेश कुमार ने एक बार फिर पानी फेर दिया. औद्योगिक पुलिस ने एक सफारी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहे. शराब यूपी से बक्सर लायी जा रही थी. एसपी राकेश कुमार के इस अभियान से […]

विज्ञापन

बक्सर : शराब तस्करों के मंसूबों पर बक्सर एसपी राकेश कुमार ने एक बार फिर पानी फेर दिया. औद्योगिक पुलिस ने एक सफारी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की खेप बरामद की है. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहे. शराब यूपी से बक्सर लायी जा रही थी. एसपी राकेश कुमार के इस अभियान से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले के किसी इलाके से शराब की तस्करी नहीं हो सकती है. एसपी शराबबंदी को लेकर बहुत सख्त हैं. जानकारी के अनुसार एसपी राकेश कुमार को सूचना मिली थी कि यूपी से दिल्ली नंबर की सफारी से शराब की खेप बक्सर लायी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही एसपी ने औद्योगिक थानाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया.

गठित टीम ने हरिकुशुनपुर रेल लाइन के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी बीच एक सफेद सफारी गाड़ी आ रही थी. पुलिस को देखते ही सफारी के ड्राइवर ने अपना रास्ता बदल लिया. जब सफारी को रास्ता बदलते पुलिस वालों ने देखा तो पुलिस वालों ने उसका पीछा करना शुरु किया. पुलिस की गाड़ी को देखते ही सफारी चालक ने वाहन की गति तेज कर दी. जब आगे का रास्ता नहीं मिला, तो चालक ने एक पुल के नीचे गाड़ी को खड़ा कर भाग गया. पुलिस ने जब सफारी की जांच की,

तो उसकी आंखें खुली की खुली रह गयीं. औद्योगिक थाने की पुलिस ने सफारी को जब्त कर थाने लायी. जब तलाशी ली, तो सफारी से 40 कार्टन करीब दो हजार बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. वहीं, पुलिस वाहन की जांच में जुट गयी है. औद्योगिक थानाध्यक्ष शिवकुमार राम ने बताया कि शराब यूपी से बक्सर लायी जा रही थी. तस्करों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है. वहीं, वाहन की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन