अब अंधे लोगों का भी बनेगा आधार, मिलेगा राशन

Updated at : 25 Sep 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
अब अंधे लोगों का भी बनेगा आधार, मिलेगा राशन

बक्सर : आनेवाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है. जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा. अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिनकी आंखें नहीं हैं, क्या उनका आधार कार्ड नहीं बनेगा. लेकिन, वैसे लोगों को घबराने की जरूरत […]

विज्ञापन
बक्सर : आनेवाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है. जिनके पास आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें योजनाओं से वंचित होना पड़ेगा. अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिनकी आंखें नहीं हैं, क्या उनका आधार कार्ड नहीं बनेगा. लेकिन, वैसे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.
आंख के बिना भी आधार कार्ड बनेगा. वैसे व्यक्ति को जो अंधे हैं, उन्हें सरकार की हर योजना का लाभ भी मिलेगा. अंधे लोगों का आधा कार्ड बनवाने के लिए विभागीय अधिकारी तत्पर हैं.
आंख नहीं होने के कारण आधार रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा था स्वीकृत : सामाजिक पेंशन हो या आवास योजना, राशन-केरोसिन सभी में आधार कार्ड होना जरूरी है. आधार कार्ड बनवाने के लिए मनुष्य की आंखों में रेटिना होना जरूरी है, जिसका भी एक अथवा दोनों आंख नहीं है, उसका आधार रजिस्ट्रेशन स्वीकृत नहीं हो पा रहा है. जिले में ऐसे कई मामले हैं. पवनी पंचायत के सौंवाबांध गांव के श्रीकांत यादव को आधार कार्ड नहीं बनने के कारण योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.
श्रीकांत की एक आंख नहीं है और आधार कार्ड बनवाने के लिए पंचायत, ब्लाॅक व जिला मुख्यालय आधार रजिस्टर काउंटरों पर गये और आधार के लिए फोटोग्राफी भी कराये, लेकिन उनका बार-बार रजिस्ट्रेशन अस्वीकृत हो गया.
इस संबंध में बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि पहले आंख अथवा हाथ की अंगुली संबंधित दिव्यांगता से वैसे लोगों का आधार पंजीयन में समस्या आ रही थी, लेकिन अब इसमें सुधार किया गया है. अब सभी लोगों के पास उनका कार्ड रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन