तालाब में मिलाया जहर, मछलियां मरीं
Updated at : 25 Sep 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

नावानगर : स्थानीय थाना अंतर्गत धबछुआ गांव में रविवार की सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने तालाब में जहर डाल दिया, जिससे चार क्विंटल मछलियां मर गयीं. इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में पीड़ित मछली पालक के प्रति मायूसी छा गयी. देखते-ही-देखते पूरा गांव तलाब पर जुट गया. जानकरी के अनुसार धबछुवा गांव के रहनेवाले […]
विज्ञापन
नावानगर : स्थानीय थाना अंतर्गत धबछुआ गांव में रविवार की सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने तालाब में जहर डाल दिया, जिससे चार क्विंटल मछलियां मर गयीं. इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव में पीड़ित मछली पालक के प्रति मायूसी छा गयी.
देखते-ही-देखते पूरा गांव तलाब पर जुट गया. जानकरी के अनुसार धबछुवा गांव के रहनेवाले रोहित रंजन अपने जीविका के लिए तालाब में मछली पालन करते हैं. रविवार की सुबह उनको सूचना मिली कि सारी मछली मर गयी हैं. सूचना मिलते ही वे अपने तालाब की ओर भागे और देखा की सही में सारी मछलियां मर गयी हैं. जब मामले की जांच की, तो पता चला कि तलाब में जहर डाला गया है. जिसके चलते मछलियां मरी हैं. उन्होंने इसकी सूचना नावानगर थाना को दी.
नावानगर थाने की पुलिस मामले की जांच में जट गयी है. थानाध्यक्ष रवि रंजन ने बताया कि सूचना मिली है कि मछलियों को जहर देकर मार दिया गया है. करीब चार क्विंटल मछलियां मरने की सूचना है. मामले की जांच की जा रही है. अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




