आंध्रप्रदेश पुलिस ने ठठेरी बाजार में की छापेमारी

बक्सर : आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की आभूषण दुकान से हुई चोरी के मामले में आंध्रप्रदेश पुलिस ने बुधवार को भी बक्सर के ठठेरी बाजार में छापेमारी की. इस दौरान स्वर्ण आभूषण दुकानदारों से भी पूछताछ की. पुलिस सोने की बरामदगी को लेकर लगी हुई है. इसके पहले सोमवार को पुलिस ने धर्मेंद्र राय को बस […]
बक्सर : आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की आभूषण दुकान से हुई चोरी के मामले में आंध्रप्रदेश पुलिस ने बुधवार को भी बक्सर के ठठेरी बाजार में छापेमारी की. इस दौरान स्वर्ण आभूषण दुकानदारों से भी पूछताछ की. पुलिस सोने की बरामदगी को लेकर लगी हुई है. इसके पहले सोमवार को पुलिस ने धर्मेंद्र राय को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था.
विदित हो कि फरवरी माह में विजयवाड़ा की एक आभूषण दुकान से लाखों रुपये के सोने की चोरी कर ली गयी थी. चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नवीन जोशी नामक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर आंध्रप्रदेश पुलिस बक्सर पहुंची और सोहनीपट्टी से और बस स्टैंड से दो युवकों को गिरफ्तार किया.
इसके पहले टीम ने वाराणसी में भी छापेमारी की थी, जहां से कुछ सोने के आभूषण भी बरामद हुए थे. फिलहाल पुलिस इस चोरी की घटना को सुलझाने में लगी हुई है. धर्मेंद्र की निशानदेही पर कुछ आभूषण दुकानदार भी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




