एमडीएम का चावल चोरी करते रसोइया पकड़ायी

Updated at : 20 Aug 2017 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम का चावल चोरी करते रसोइया पकड़ायी

कार्रवाई. रसोइया ने दी एमडीएम में जहर मिलाने की धमकी बक्सर : ब्रह्मपुर प्रखंड की देवकुली पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय देवकुली में शनिवार की दोपहर में एमडीएम का चावल चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. कुछ युवकों ने उसका वीडियो बनाया और जमकर बवाल हंगामा किया. जानकारी के […]

विज्ञापन

कार्रवाई. रसोइया ने दी एमडीएम में जहर मिलाने की धमकी

बक्सर : ब्रह्मपुर प्रखंड की देवकुली पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय देवकुली में शनिवार की दोपहर में एमडीएम का चावल चोरी कर ले जा रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. कुछ युवकों ने उसका वीडियो बनाया और जमकर बवाल हंगामा किया. जानकारी के अनुसार विद्यालय की रसोइया विंध्यवासिनी देवी उर्फ पार्वती देवी पिछले कई दिनों से एमडीएम का चावल चुरा कर अपने पति नागेंद्र साह के माध्यम से घर भेजती थी. शनिवार को चावल ले जाते हुए उसके पति को ग्रामीणों ने पकड़ कर पूछताछ करनी शुरू की. इस पर रसोइया भड़क गयी और सरेआम गांववालों के सामने ही एमडीएम में जहर मिलाकर बच्चों को खिलाने और ग्रामीणों को फंसाने की धमकी दे डाली. इस पर ग्रामीणों व बच्चों ने स्कूल में हंगामा भी किया. इससे स्कूल परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.
कई दिनों से चावल चुरा रही थी रसोइया : ग्रामीण रविकांत दुबे, बिक्की दुबे उपमुखिया विद्यासागर कुम्हार आदि ने बताया कि महिला रसोइया कई दिनों से चावल चुराती थी, जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजीत प्रसाद से की गयी थी, लेकिन ग्रामीण राजनीति की डर से प्रधानाध्यापक कोई कार्रवाई करने से कतरा रहे थे. शनिवार को रसोइया चावल की चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी गयी. हालांकि इस मामले में अभी भी कोई एफआइआर दर्ज नहीं करायी गयी है. इस संबंध में प्रधानाध्यापक अजीत प्रसाद ने कहा कि एमडीएम चावल चोरी की शिकायत पहले मिली थी, जिसके बाद उसे और उसके पति को हिदायत देकर छोड़ दिया था. शनिवार को बीआरपी में मीटिंग में गये थे. घटना की जानकारी नहीं है.
कार्रवाई की मांग : रसोइया पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों का निवाला चोरी करनेवाली रसोइया को प्रशासन तुरंत गिरफ्तार करे और स्कूल से हटाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन