राइस मिल का ताला तोड़कर लाखों के अनाज की चोरी

Updated at : 18 Aug 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
राइस मिल का ताला तोड़कर लाखों के अनाज की चोरी

दुस्साहस. मिल मालिक के बयान पर एफआइआर दर्ज जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. आये दिन बेखौफ होकर चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस बार चोरों के निशाने पर राइस मिल और पूर्व बीडीसी का घर रहा, जहां चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. […]

विज्ञापन

दुस्साहस. मिल मालिक के बयान पर एफआइआर दर्ज

जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. आये दिन बेखौफ होकर चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस बार चोरों के निशाने पर राइस मिल और पूर्व बीडीसी का घर रहा, जहां चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई है.
बक्सर : राजपुर थाना क्षेत्र के कजरियां राइस मिल में चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के अनाज एवं उपकरण पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक में भरकर सभी सामान को उचक्के लेकर फरार हो गये. मिल मालिक द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी की घटना में शामिल चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार कजरियां राइस मिल में बुधवार की
रात चोरों ने ताला तोड़कर राइस मिल में रखे 60 बोरा चावल, 90 बोरा गेहूं तथा तीन मोटरों की चोरी कर ली. इसके पहले भी इटाढ़ी के एक राइस मिल में डकैतों ने राइस मिल पर धावा बोलकर लाखों रुपये मूल्य के अनाज लूट लिये थे.
ट्रक लेकर पहुंचे थे चोर : चोरी के लिए ट्रक लेकर चोर कजरियां स्थित राइस मिल पहुंचे थे, जहां ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के बाद सामान को ट्रक पर लादकर फरार हो गये. पुलिस को अनुमान है कि इस चोरी की घटना में दर्जन भर चोरों का हाथ रहा है. फिलहाल पुलिस चोरी की इस घटना को कई बिंदुओं से जांच कर रही है.
पूर्व बीडीसी के घर चोरों ने उड़ाये नकदी सहित एक लाख के गहने
डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन गांव में बुधवार की रात चोरों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर से नकदी सहित एक लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. इस मामले में स्व. बीडीसी किरण देवी के पति गुप्तेश्वर लाल ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि बुधवार की रात गृहस्वामी अपने परिजनों के साथ सोया था. इसी दौरान चोर मध्य रात्रि घर में प्रवेश कर गये और कमरे में घुस 28 हजार नकदी और करीब एक लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने चुरा कर फरार हो गये. इस घटना की जानकारी जब सुबह में परिजनों को मिली, तो घर में अफरा-तफरी मच गयी. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंच पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार मामले की अनुसंधान चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन