अब तक मात्र एक प्रखंड हुआ ओडीएफ

बक्सर : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान की हवा जिले में निकल चुकी है. प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद 15 अगस्त तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित नहीं किया जा सका. जिला का महज एक प्रखंड ही अब तक ओडीएफ घोषित हो पाया है. वहीं, जिले के दस प्रखंडों सहित दो नगर […]
बक्सर : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान की हवा जिले में निकल चुकी है. प्रशासन के लाख प्रयास के बावजूद 15 अगस्त तक पूरे जिले को ओडीएफ घोषित नहीं किया जा सका. जिला का महज एक प्रखंड ही अब तक ओडीएफ घोषित हो पाया है. वहीं, जिले के दस प्रखंडों सहित दो नगर पर्षद ओडीएफ से कोसों दूर हैं.
जबकि तत्कालीन जिलाधिकारी रमण कुमार ने ओडीएफ घोषित करने के लिए काफी प्रयास किया था. कई प्रखंडों में खुद कैंप किया था. जिले के सभी प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी भी नियुक्त किये गये थे. तत्कालीन डीएम ने इसके लिए कई दिनों तक अन्न भी छोड़ दिया था, पर सभी प्रयासों के बावजूद 15 अगस्त तक बक्सर जिला ओडीएफ घोषित नहीं हो पाया. कई पंचायतों में महज कागजी खानापूर्ति तक की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




