शहाबुद्दीन के करीबी राजद नेता की गोली मार हत्या

Updated at : 30 Jul 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
शहाबुद्दीन के करीबी राजद नेता की गोली मार हत्या

घर से कारबाइन, पांच बम व पेट्रोल भरा गैलन बरामद बसंतपुर/लकड़ीनबीगंज : बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार की अहले सुबह पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के करीबी और युवा राजद नेता मिन्हाज खान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. छत के रास्ते घर में दाखिल हुए अपराधियों ने सो रहे मिन्हाज […]

विज्ञापन

घर से कारबाइन, पांच बम व पेट्रोल भरा गैलन बरामद

बसंतपुर/लकड़ीनबीगंज : बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में शनिवार की अहले सुबह पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के करीबी और युवा राजद नेता मिन्हाज खान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. छत के रास्ते घर में दाखिल हुए अपराधियों ने सो रहे मिन्हाज के सिर में पांच गोलियां मारी हैं. घटना के बाद गांव में तनाव कायम हो गया. परिजनों ने गांव निवासी शातिर अपराधी राजा खान समेत सात नामजद और चार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी मिन्हाज खान के घर पर शनिवार की सुबह तीन बजे के करीब हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन अपराधियों ने धावा बोल दिया. वे पहले रस्सी के सहारे छत पर चढ़े. इसके बाद छत की सीढ़ी का दरवाजा बंद होने पर करकट हटा घर में अंदर दाखिल हो गये. फिर कमरे में सो रहे मिन्हाज खान के सिर में पांच गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देने
शहाबुद्दीन के करीबी राजद…
के बाद अपराधी फरार हो गये. मिन्हाज खान के परिजनों की मानें, तो अपराधी अपने साथ पेट्रोल से भरी गैलन भी लेकर आये थे. उनका इरादा था कि अगर घर का दरवाजा नहीं खुलेगा, तो पूरे घर में आग लगा दी जाती. परिजनों व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम देने वाला शेखपुरा गांव का ही कुख्यात अपराधी राजा खान है. राजा खान और मिन्हाज खान के बीच वर्चस्व की लड़ाई की बात सामने आ रही है. राजा खान पर लूट, हत्या और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं.
हाल ही में हुए चकरी लूटकांड में भी उसकी संलिप्तता बतायी जा रही है. घटना की सूचना के बाद से बसंतपुर पुलिस के साथ महाराजगंज एसडीपीओ संजीत कुमार प्रभात मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे हुए हैं. पुलिस ने मिन्हाज के घर से एक कारबाइन, पांच बम और पेट्रोल का गैलन बरामद किया है, जिन्हें भागने के दौरान अपराधी वहीं छोड़ गये थे.
छत के रास्ते घर में घुसे थे अपराधी
वर्चस्व की लड़ाई में दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन