एक सप्ताह में सात निश्चय योजना का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो करेंगे आंदोलन

Updated at : 29 Jul 2017 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह में सात निश्चय योजना का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो करेंगे आंदोलन

डुमरांव : बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड स्थित कोरानसराय पंचायत के पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में जिलास्तरीय वार्ड सदस्य महासंघ की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी कुमार व संचालन संघ के जिला महासचिव सोनु यादव, दिनेश यादव एवं अशोक यादव ने संयुक्त रूप से किया. बैठक के दौरान […]

विज्ञापन

डुमरांव : बक्सर जिले के डुमरांव प्रखंड स्थित कोरानसराय पंचायत के पंचायत सरकार भवन के सभाकक्ष में जिलास्तरीय वार्ड सदस्य महासंघ की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी कुमार व संचालन संघ के जिला महासचिव सोनु यादव, दिनेश यादव एवं अशोक यादव ने संयुक्त रूप से किया. बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंड से सैकड़ों वार्ड सदस्यों ने हिस्सा लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पहचान एकता है. इसकी बदौलत ही हम सभी अपने वार्ड की स्वच्छता और एकजुटता को कायम रख सकते हैं. वहीं, संघ के सदस्यों ने विभिन्न बिंदुओं पर बारी-बारी से अपने विचार रखते हुए कहा कि अभी तक किसी भी प्रखंड के चयनित वार्डों में खाता नहीं खोला गया. सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा वार्ड सदस्यों को कोई भी प्रशिक्षण या दिशा-निर्देश नहीं दिया जाता.

संघ के सदस्यों ने कहा कि अभी तक सात निश्चय योजना के तहत कहीं भी पक्की गली-नाली, नल-जल योजना का शुभारंभ नहीं किया गया. ग्रामीण जनता ने हम सभी को विश्वास व काम के लिए ही सेवा करने का मौका दी है. इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए एक स्वर में कहा कि अगर एक हफ्ते में सात निश्चय योजना का कार्य सभी प्रखंडों में शुरू नहीं हुआ, तो महासंघ पुरजोर विरोध जताते हुए जिला सहित सभी प्रखंडों में आदोलन शुरू करेगा. मौके पर उप मुखिया उमाकांत तिवारी, राजन कुमार, संतोष सिंह, प्रकाश तिवारी, दिनेश तिवारी, सम्मा देवी, मंगरी देवी, इंदू देवी, नैना देवी सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन