केसठ में पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा का हुआ आयोजन, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

फोटो - केसठ ग्राम सभा में शामिल जनप्रतिनिधि व अन्य | Prabhat Khabar Network
केसठ प्रखंड में माह के अंतिम रविवार को आयोजित पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा में विकास कार्यों की समीक्षा, नई योजनाओं के चयन और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई. ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने पर विशेष जोर दिया गया.
Buxar News : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सरकार के निर्देशानुसार माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस सह ग्राम सभा का आयोजन किया गया. केसठ पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा, नई योजनाओं के चयन और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई.
ग्राम स्वराज की अवधारणा को साकार करने पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान ने की. उन्होंने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार करना और पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को मजबूत बनाना है.
विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर हुई समीक्षा
ग्राम सभा में पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई. साथ ही नई विकास योजनाओं के चयन, स्थानीय समस्याओं के समाधान और महिला हितैषी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तार से चर्चा की गई.
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
बैठक में सरपंच दुर्गावती देवी, सभी वार्ड सदस्य, पंच सदस्य, राजस्व कर्मचारी, सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका समूह की दीदियां, टोला सेवक, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान पंचायत के समग्र विकास और जनसहभागिता बढ़ाने पर सभी ने अपने सुझाव भी रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










