ऑटो के धक्के से रेलवे फाटक टूटा, हादसा टला

बक्सर/ बगेनगोला : रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक ऑटो ने शुक्रवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गेट का पाइप टूट गया. गेट का पाइप टूटने से फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. इस गड़बड़ी को दूर करने में काफी समय लगा. इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर वाहनों […]
बक्सर/ बगेनगोला : रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक में एक ऑटो ने शुक्रवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गेट का पाइप टूट गया. गेट का पाइप टूटने से फाटक को बंद करने में परेशानी होने लगी. इस गड़बड़ी को दूर करने में काफी समय लगा. इस घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसी बीच अप लाइन में पूजा स्पेशल ट्रेन और डाउन लाइन में मगध एक्सप्रेस के आने की सूचना हो गयी. आनन-फानन में रेल कर्मियों ने उक्त दोनों ट्रेनों को आउटर सिगनल पर रोक दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गयी.
हालांकि रेलवे ट्रैक पर लगे वाहनों के कतार को खाली कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. शुक्रवार साढ़े ग्यारह बजे उक्त ट्रेनों के आगमन की सूचना पर गेटमैन फाटक बंद कर रहा था, तभी ब्रह्मपुर की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटोचालक ने गेट में टक्कर मार दी. टक्कर से फाटक का पाइप टूट गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




