शहरी लाभुक राशन कार्ड के लिए सितंबर में करेंगे आवेदन

बक्सर : अनुमंडल प्रशासन की ओर से नगर के लाभुकों का राशन कार्ड बनाया जायेगा. नगर के लाभुक सितंबर माह में अपना राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन जमा करेंगे. इसके लिए प्रशासन की ओर से हर वार्डनुसार तिथि तय की गयी है, ताकि लाभुकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. […]
बक्सर : अनुमंडल प्रशासन की ओर से नगर के लाभुकों का राशन कार्ड बनाया जायेगा. नगर के लाभुक सितंबर माह में अपना राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन जमा करेंगे. इसके लिए प्रशासन की ओर से हर वार्डनुसार तिथि तय की गयी है, ताकि लाभुकों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. वहीं, जांच के दौरान नगर के 2889 लाभुकों को अपात्र घोषित किया जा चुका है. अपात्र घोषित लाभुकों में से 2109 का राशन कार्ड रद्द किया जा चुका है. जबकि कई लाभुकों को नोटिस मिलने के बाद अपना पक्ष प्रशासन के समक्ष रखा था, जिसकी अभी जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




