जिले में 10 को खिलायी जायेगी कृमि की दवा

Updated at : 29 Jul 2017 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में 10 को खिलायी जायेगी कृमि की दवा

बक्सर : जिले में अभियान चलाकर कृमि की दवा खिलायी जायेगी. इसके लिए आइसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनायी गयी है. दवा आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ खिलायी जायेगी. जिला प्रशासन ने इसके लिए 10 अगस्त का दिन निर्धारित किया है. जिले में इसके लिए आठ लाख […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में अभियान चलाकर कृमि की दवा खिलायी जायेगी. इसके लिए आइसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनायी गयी है. दवा आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर एक साथ खिलायी जायेगी. जिला प्रशासन ने इसके लिए 10 अगस्त का दिन निर्धारित किया है. जिले में इसके लिए आठ लाख 69 हजार 106 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 10 अगस्त को दवा से वंचित होनेवाले लोगों को 17 जुलाई को दवा खिलायी जायेगी. दवा एक साल से 19 साल के बच्चों को खिलायी जायेगी.

जिले में दवा खिलाने का लक्ष्य
बच्चों के मानसिक विकास एवं स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार से कृमि की दवा खिलायी जा रही है. 10 अगस्त को जिले में दवा खिलायी जायेगी. इसके लिए जिले में आठ लाख 69 हजार 106 बच्चों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
बनायी गयी है संयुक्त टीम : जिले में निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए आइसीडीएस, शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनायी गयी है. आंगनबाड़ी केंद्र, जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र एवं सभी विद्यालयों में दवा खिलायी जायेगी.
कहते हैं सिविल सर्जन : सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कृमि की दवा अलबेंडाजोल 10 अगस्त को खिलायी जायेगी. दवा एक से 19 साल के बच्चों को खिलायी जायेगी. निर्धारित लक्ष्य को पाने के लिए दवा आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर खिलायी जायेगी. 10 अगस्त को छूटे बच्चों को 17 अगस्त को खुराक खिलायी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन