दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
Updated at : 17 Jul 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

झाड़-फूंक कराने के लिए अपने परिवार के साथ यूपी जा रही थी महिला बगेनगोला : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. शनिवार को ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगियां टावर के समीप एनएच 84 पर ट्रक और सूमो में सीधी टक्कर हुई थी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि महिला समेत […]
विज्ञापन
झाड़-फूंक कराने के लिए अपने परिवार के साथ यूपी जा रही थी महिला
बगेनगोला : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी. शनिवार को ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगियां टावर के समीप एनएच 84 पर ट्रक और सूमो में सीधी टक्कर हुई थी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गये थे. वहीं, सूमो के परखचे उड़ गये थे.
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक विजय प्रसाद के पुत्र विनोद प्रसाद का पिछले कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था. इसको लेकर सभी परेशान रहते थे. इसी बीच किसी ने बताया कि यूपी के अकबरपुर स्थित मकबूल शाह के मजार पर जाने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. साथ ही मानसिक संतुलन ठीक होता है. इसकी जानकारी मिलते ही पिंकी देवी अपने बड़े भाई विनोद कुमार का झांड-फूंक कराने के लिए यूपी स्थित अकबरपुर के लिए निकल पड़ी.
मदद के लिए बिहटा के मो़ सयूद को अपने साथ ले लिया. जैसे ही गाड़ी ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगियां टावर के पहुंची. वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें आठ लोग जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज कराने में सहयोग करने के बजाये पीड़ितों का सामान लेकर भागने लगे.
बाद में किसी तरह से पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. शनिवार की रात इलाज के दौरान विनोद कुमार की छोटी बहन अंजली कुमारी उर्फ पिंकी कुमारी (उम्र-30) की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों ने बताया कि करीब छह वर्ष पहले पिंकी की शादी सूरज प्रसाद के साथ हुई थी. पिंकी की मौत की खबर से मायके व ससुराल पक्ष में शोक की लहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




