बक्सर : तियरा बाजार में दहशत फैलाने के लिए दबंगों ने की फायरिंग, दो घायल

बक्सर (राजपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के तियरा बाजार में लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा करने के लिए दबंगों द्वारा खुलेआम दिन दहाड़े ताबड़ तोड़ कई राउंड फायरिंग किया, जिससे तियरा बाजार के कपड़ा दुकानदार राजु साह के पैर और मिठाई दुकानदार मुन्ना साह के जांघ में गोली लग गयी. गोली लगते […]
बक्सर (राजपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के तियरा बाजार में लोगों में भय और दहशत का माहौल पैदा करने के लिए दबंगों द्वारा खुलेआम दिन दहाड़े ताबड़ तोड़ कई राउंड फायरिंग किया, जिससे तियरा बाजार के कपड़ा दुकानदार राजु साह के पैर और मिठाई दुकानदार मुन्ना साह के जांघ में गोली लग गयी. गोली लगते ही दबंग फायरिंग करते हुए फरार हो गये, लेकिन तियरा बाजार में अफरा-तफरी का महौल कायम हो गया. इसकी सूचना दुकानदारों द्वारा तत्काल राजपुर थाना को दिया गया, जिसकी सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने दोनो घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया जहां से डाक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया.
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को अहियापुर गांव के किसी व्यक्ति द्वारा तियरा बाजार से एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार के यहां से एलइडी बल्ब खरीदा गया था.लेकिन कुछ ही घंटे बाद उस व्यक्ति द्वारा बल्ब को वापस करने की बात कही गयी.जिस पर दुकानदार ने बल्ब को वापस करने से इनकार कर दिया. इसके बाद दुकानदार और ग्राहक के बीच तीखी नोक झोंक हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




