प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला गायब रहे डॉक्टर, गुस्साये लोग

Updated at : 15 Jul 2017 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा से कराहती रही महिला गायब रहे डॉक्टर, गुस्साये लोग

बक्सर : सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है. प्रसव पीड़ा से कराहती महिला जब सदर अस्पताल पहुंची, तो चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे. महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया, जहां महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ. इस घटना के बाद महिला के परिजन सदर अस्पताल की […]

विज्ञापन
बक्सर : सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है. प्रसव पीड़ा से कराहती महिला जब सदर अस्पताल पहुंची, तो चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे. महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया, जहां महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ. इस घटना के बाद महिला के परिजन सदर अस्पताल की व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ अनशन पर बैठ गये. इस दौरान परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार चीतामनपुर की रहनेवाली पिंकी कुमारी को प्रसव पीड़ा था, जिसे गुरुवार की रात में परिजन लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.
अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टर नदारद थे. इस दौरान महिला का इलाज भी नहीं हुआ. महिला की हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे दूसरे अस्पताल में भरती कराया.परिजनों का कहना था कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाये.अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन