सिकंदराबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा

Updated at : 15 Jul 2017 12:17 PM (IST)
विज्ञापन
सिकंदराबाद एक्सप्रेस का इंजन फेल, हंगामा

आरा से बक्सर आने में लग गये दो घंटे बक्सर : दानापुर से सिकंदराबाद जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस के इंजन में अचानक खराबी आ जाने से ट्रेन पैसेंजर से भी बदतर स्पीड से चली. एक पैसेंजर ट्रेन को आरा से बक्सर जाने में जहां पौने दो घंटे का समय लगता है, वहीं यह ट्रेन ढाई […]

विज्ञापन
आरा से बक्सर आने में लग गये दो घंटे
बक्सर : दानापुर से सिकंदराबाद जा रही सिकंदराबाद एक्सप्रेस के इंजन में अचानक खराबी आ जाने से ट्रेन पैसेंजर से भी बदतर स्पीड से चली. एक पैसेंजर ट्रेन को आरा से बक्सर जाने में जहां पौने दो घंटे का समय लगता है, वहीं यह ट्रेन ढाई घंटे में आरा से बक्सर पहुंची.
इससे यात्रियों का गुस्सा फूट गया वे हंगामा करने लगे. रघुनाथपुर स्टेशन पर ट्रेन को खड़ा किये जाने पर आक्रोशित यात्रियों ने रेलवे के खिलाफ खूब हंगामा किया. बताया जा रहा है कि दानापुर से खुलनेवाली सिकंदराबाद एक्सप्रेस जब आरा पहुंची, तो ड्राइवर ने ट्रेन के इंजन में कुछ गड़बड़ी महसूस की. इसकी सूचना ड्राइवर ने तत्काल दानापुर कंट्रोल को दी, लेकिन दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस के पीछे कई ट्रेनें होने के कारण कंट्रोल ने इंजन बदलने के लिए बक्सर तक गाड़ी ले जाने का निर्देश दिया. ड्राइवर ने कोई चारा नहीं चलता देख ट्रेन को आगे की ओर रवाना किया, लेकिन कुछ देर चलने के बाद ट्रेन का इंजन जवाब दे गया.
प्रेशर नहीं बनने के कारण रुक-रुक कर ट्रेन खड़ी हो जाती थी. इससे यात्री परेशान होने लगे. किसी तरह ट्रेन को लेकर ड्राइवर रघुनाथपुर स्टेशन तक पहुंचा. यहां दो नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन खड़ी हो गयी. सिकंदराबाद एक्सप्रेस के पीछे पटना-मथुरा-कोटा एक्सप्रेस, पटना-मुगलसराय पैसेंजर व ब्रह्मपुत्रा एक्सप्रेस ट्रेनें थीं, जो इंजन खराबी के कारण विलंब हो रही थी. उन्हें रघुनाथपुर में निकाला गया, लेकिन इसके लिए सिकंदराबाद एक्सप्रेस करीब 40 मिनट तक रघुनाथपुर में खड़ी रही. तब ट्रेन के यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और यात्रियों ने हंगामा किया. लोको पायलटों ने किसी तरह ट्रेन को बक्सर तक पहुंचाया.
यहां आने में ट्रेन को ढाई घंटे लग गये. बक्सर पहुंचने के बाद ट्रेन का इंजन बदलकर उसे आगे के लिए रवाना किया गया. इंजन बदलने के लिए सिकंदराबाद एक्सप्रेस को एक घंटे 20 मिनट बक्सर स्टेशन पर रुकना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन