भोलानाथ के निधन पर शोकसभा

Updated at : 13 Jul 2017 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
भोलानाथ के निधन पर शोकसभा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि बक्सर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलानाथ पांडेय की असामयिक निधन पर बक्सर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गयी. उन्होंने ने बताया कि स्व भोलानाथ पांडेय बहुत ही मृदुभाषी मिलन सार स्वभाव के थे. इनका सामाजिक जीवन संघ परिवार, सैनिक […]

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बक्सर : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलानाथ पांडेय की असामयिक निधन पर बक्सर भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गयी. उन्होंने ने बताया कि स्व भोलानाथ पांडेय बहुत ही मृदुभाषी मिलन सार स्वभाव के थे. इनका सामाजिक जीवन संघ परिवार, सैनिक सेवा, शिक्षण सेवा, स्वतंत्रता सेनानी से होकर भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में बहुत ही यादगार व प्रेरणास्त्रोत रहा. वह 1995 से 97 तक जिलाध्यक्ष रहे जिनके काल में ही प्रथम बार बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा जीती थी. उनके मृत्यु से भाजपा ने एक सच्चा सिपाही व अपना मार्गदर्शक खो दिया है.
शोकसभा में प्रशुराम चतुर्वेदी, मिठाई सिंह, प्रदीप दूबे, दुर्गेश सिंह, विश्वनाथ राम, पुनीत सिंह, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, सिद्धनाथ सिंह, संजय साह, श्रीभगवान राय, निर्भय राय, धनंजय राय, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, चंदन राय, डॉ सच्चिदानंद राय, संत सिंह, आदित्य चौधरी, ओमजी यादव समेत अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन