पक्की नाली के अभाव में सड़क पर ही गिरता है पानी

बक्सर : नगर के सोहनीपट्टी मुहल्ले में वार्ड नंबर 21 है. वार्ड मृत सोन नहर के पश्चिमी भाग एवं वार्ड 20 के दक्षिणी भाग में स्थित है. वार्ड में गली निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, पर नालियों का कार्य अपेक्षाकृत कम हुआ है, जिसके कारण वार्ड में जलनिकासी की समस्या पहले से […]
बक्सर : नगर के सोहनीपट्टी मुहल्ले में वार्ड नंबर 21 है. वार्ड मृत सोन नहर के पश्चिमी भाग एवं वार्ड 20 के दक्षिणी भाग में स्थित है. वार्ड में गली निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, पर नालियों का कार्य अपेक्षाकृत कम हुआ है, जिसके कारण वार्ड में जलनिकासी की समस्या पहले से ही बनी हुई है. वार्ड में अपेक्षित विकास का कार्य नहीं हो सका है. वार्ड की सौंदर्यीकरण का अभाव है. कचरा निस्तारण के लिए कोई स्थायी व विशेष जगह निर्धारित नहीं है.
वार्ड के लोग अपने कचरे का निस्तारण गली के मोड़ पर ही कर देते हैं. घरों का गंदा पानी सड़क पर ही नाली के अभाव में पसरा रहता है़ वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वार्ड के जल निकासी के लिए मृत नहर तक नाले की खुदाई किया गया है, जिसका अबतक पक्का निर्माण कार्य नहीं हुआ है. वार्ड की मुख्य समस्या वार्ड में पानी की निकासी के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट कंपनी द्वारा खोद दी गयी सड़क भी है. इसको लेकर वार्ड की जनता ने नयी उम्मीदों के साथ नये वार्ड पार्षद का चुनाव किया है. नये पार्षद के समक्ष वार्ड की समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं. विगत पांच सालों में वार्ड में कई नाली व गलियों का निर्माण हुआ है. वार्ड में कचरा निस्तारण के लिए जगह की कमी भी स्पष्ट झलकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




