Bihar News: अवैध संबंध के विरोध करने पर विवाहिता की हत्या, जला कर मारने का भाई ने लगाया आरोप

Bihar News प्रेमिका के कहने पर पिटाई करते हुए पत्नी का वीडियो लाइव शेयर करता था. इसके साथ ही दहेज में हमेशा पैसे की मांग करता था. इसी को लेकर ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है.
Bihar News: मनेर के थाना क्षेत्र के शेरपुर में पति व ससुराल वाले ने अवैध संबंध का विरोध करने व दहेज को लेकर एक विवाहिता को ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला. इस संबंध में विवाहिता के भाई ने पीरबहोर थाना पुलिस के समक्ष पति, सास, ससुर समेत छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. चूंकि घटनास्थल मनेर थाना इलाके का है, इसिलए विवाहिता के भाई के बयान को मनेर थाना को भेज दिया जायेगा.
बताया जाता है कि भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के डीहरा मनीअच निवासी स्वर्गीय रामेश्वर मिश्रा की पुत्री सोनी मिश्रा की वर्ष 2017 में शेरपुर मनेर निवासी हरेंद्र मिश्रा के पुत्र कमल किशोर मिश्रा उर्फ मिट्ठृ के साथ विवाह हुई थी. विवाहिता के भाई अजय मिश्रा ने पीरबहोर थाने में दिये आवेदन में बताया कि शादी के पूर्व से ही कमल किशोर मिश्रा का लखनऊ की एक लड़की के साथ अवैध संबंध था.
जिसका उसकी बहन विरोध करती थी. इसी कारण वह सोनी को बार-बार प्रताड़ित किया करता था. साथ ही प्रेमिका के कहने पर पिटाई करते हुए उसको वीडियो लाइव शेयर करता था. इसके साथ ही दहेज में हमेशा पैसे की मांग करता था. इसी को लेकर ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










