ePaper

झारखंड में BJP को मिली हार तो बिहार में गदगद हुई RJD, उपचुनाव में हार के बावजूद हौसला बुलंद

Updated at : 01 Dec 2024 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में BJP को मिली हार तो बिहार में गदगद हुई RJD, उपचुनाव में हार के बावजूद हौसला बुलंद

Bihar: बिहार में महिलाएं हमेशा से नीतीश कुमार के समर्थन में रही हैं. इसके पीछे कई योजनाओं का योगदान है, जैसे स्कूल जाने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल देने की योजना या स्नातक करने वाली बालिकाओं को 50 हजार रुपये की मदद देने की योजना.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. उन्होंने आगामी 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा निकालने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री की इस यात्रा पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसा है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड का चुनाव परिणाम बता रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार जा रही है. हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पूरी ताकत झोंकने के बावजूद पार्टी पिछली बार की तुलना में कम सीटें जीत पाई है. 

बिहार से जा रही NDA सरकार: RJD 

राजद प्रवक्ता ने  कहा, “अब नीतीश कुमार यात्रा पर क्या ही निकलेंगे. अब तो चुनावी वर्ष है. उन्होंने पिछले 20 वर्षों में जो यात्रा की, जिसमें उन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाया. उन्हें उसका हिसाब देना चाहिए. अब यह इस सरकार की अंतिम यात्रा है. झारखंड का चुनाव परिणाम बता रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार जा रही है.”

सीएम नीतीश करने जा रहे महिला संवाद यात्रा

15 दिसंबर से शुरू होने वाली CM नीतीश की इस यात्रा को ‘महिला संवाद यात्रा’ नाम दिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने पक्ष में करना है. बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में महिला वोटरों की अहम भूमिका होती है. हाल के महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में महिलाओं ने भाजपा गठबंधन और हेमंत सोरेन की पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी कारण नीतीश कुमार भी महिलाओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं.

हमेशा से नीतीश कुमार के समर्थन में रही हैं महिला वोटर 

महिलाएं हमेशा से नीतीश कुमार के समर्थन में रही हैं. इसके पीछे कई योजनाओं का योगदान है, जैसे स्कूल जाने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल देने की योजना या स्नातक करने वाली बालिकाओं को 50 हजार रुपये की मदद देने की योजना. इन योजनाओं का नीतीश कुमार को काफी लाभ भी हुआ है. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के प्रभाव ने नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाया था.  पार्टी ने राज्य में 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 43 पर जीत हासिल हुई थी. ऐसे में नीतीश की इस यात्रा में महिलाओं से संवाद बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

उपचुनाव में हार के बावजूद हौसला बुलंद

बता दें कि 19 नवंबर को बिहार की चार सीटों बेलागंज, रामगढ़, तरारी और इमामगंज पर उपचुनाव हुआ था. जिसमें सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जहां एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत मिली. वहीं, आरजेडी नीत महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. विपक्षी गठबंधन इस उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाया. सबसे बड़ी बात आरजेडी का गढ़ कहे जाने वाली तरारी सीट पर सीएम नीतीश का जादू चला और JDU की मनोरमा देवी ने जीत हासिल की. 

इसे भी पढ़ें: Samastipur: बेटे का बर्थडे बना पिता के जिंदगी का आखिरी दिन, केक कटने से पहले फांसी लगा दी जान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन