सिर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
सिर में गोली मारकर युवक ने की आत्महत्या

चिकसौरा थाना अंतर्गत शाहबाजपुर गांव एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

हिलसा. चिकसौरा थाना अंतर्गत शाहबाजपुर गांव एक युवक ने अपने सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान शाहबाजपुर गांव निवासी रामजी यादव का 22 वर्षीय पुत्र श्रीकांत के रूप में की गयी, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को सौंप दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि को मृतक अपने पिता के साथ घर पर खाना खाया था. उसके बाद सोने के लिए अपने कमरे में गया था. फिर सिर में गोली मार ली. चर्चा है कि गांव में किसी एक युवती के साथ अफेयर चल रहा था. इसी को लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होते रहता था. पत्नी से इस मामले को लेकर विवाद होने के कारण मृतक युवक डिप्रेशन में रहता था. हालांकि पुलिस के द्वारा बताया गया है कि मौत का कारण अभी पुष्टि नहीं हुई है. घटनास्थल पर जाने के बाद पुलिस को एंगल के मुताबिक पता चला कि मृतक सुसाइड किया है क्योंकि दाहिने हाथ से सिर के दाहिने तरफ गोली मारी गयी है और सिर के बाई तरफ गोली निकल गयी है. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर से हथियार नहीं मिला है. घर वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जांच क बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. मृतक की पत्नी पटना जिला के मसौढ़ी की रहने वाली है. चिकसौरा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कि अभी तक कोई आवेदन थाना में प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन