तेल्हाड़ा में कोचिंग जा रहे एक छात्र को अज्ञात बदमाशों ने किया अपहरण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शनिवार की अहले सुबह तेल्हाड़ा थाने के केशोपुर कसियार मोड़ पानी टंकी के समीप अज्ञात बदमाशों ने कोचिंग जा रहे एक 15 वर्षीय आदित्य राज नामक छात्र को पकड़कर वाहन में बैठाकर अपहरण कर कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
विज्ञापन
एकंगरसराय.
शनिवार की अहले सुबह तेल्हाड़ा थाने के केशोपुर कसियार मोड़ पानी टंकी के समीप अज्ञात बदमाशों ने कोचिंग जा रहे एक 15 वर्षीय आदित्य राज नामक छात्र को पकड़कर वाहन में बैठाकर अपहरण कर कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में अपह्त का पिता तेल्हाड़ा थाने के केशोपुर गांव निवासी नीतीश मिस्त्री उर्फ दीनानाथ ने तेल्हाड़ा थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन दिया है. घटना की सूचना मिलते ही एकंगरसराय पुलिस इंस्पेक्टर श्रीकांत कुमार, तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की विस्तृत रूप से जानकारी ली. एवं कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को खंगालने में जुटे हुए हैं. घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि तेल्हाड़ा थाने के केशोपुर गांव निवासी नीतीश मिस्त्री उर्फ दीनानाथ का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य राज शनिवार की अहले सुबह अपने घर से तेल्हाड़ा बाजार स्थित ओशो नामक कोचिंग में पढ़ने जा रहा था कि केशोपुर कसियार मोड़ पानी टंकी के समीप जैसे ही आदित्य राज पहुंचे की एक बोलेरो वाहन पर सवार चार-पांच बदमाशों ने पूर्व से घात लगाये बैठे हुए आदित्य को पकड़ लिया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले भागा. पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, तेल्हाड़ा थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने आदित्य राज की बरामदगी के लिए जुटे हुए हैं. घटना के बाद अपहत के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी, चार लोग जख्मीहिलसा.
स्थानीय थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाईपास सैदनपुर गांव के समीप डियावां की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क पर में पलट गयी. कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार डियावां की ओर से कार आ रही थी. इसी क्रम में पश्चिमी बाईपास के सैदनपुर गांव के समीप हिलसा शहर के तरफ जाने के लिए अचानक यू टर्न लेने को कोशिश की. तभी अचानक एक बाइक आ गयी. जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर तीन पलटनीय मारते हुए सड़क पर पलट गया. घटना के बाद लोगो की भीड़ जुटी जहां कार से चार लोगों को निकाला गया. जिसके बाद पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद परिजन के द्वारा बेहतर इलाज के पटना लेकर चला गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि लोग इस्लामपुर के रहने वाले बता रहे थे. थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है. जख्मी को कहां इलाज के लिए ले जाया गया है. इसका पता लगाया जा रहा है. ड्राइवर भी मौके से फरार है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










