केंद्रीय मंत्री चिराग ने घायल को पहुंचवाया अस्पताल

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मानवता का परिचय देते हुए अपना काफिला रोककर सड़क पर तड़प रहे एक घायल को अस्पताल पहुंचने में मदद किया.चिराग पासवान के इस मदद की लोग सराहना कर रहे हैं.
बरबीघा. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मानवता का परिचय देते हुए अपना काफिला रोककर सड़क पर तड़प रहे एक घायल को अस्पताल पहुंचने में मदद किया.चिराग पासवान के इस मदद की लोग सराहना कर रहे हैं. दरअसल, चिराग पासवान सड़क मार्ग के जरिए पटना से बरबीघा होते हुए जमुई जा रहे थे. जब उनका काफिला बरबीघा के केवटी थाना से थोड़ा आगे बढ़ा तो उनकी नजर सड़क पर तड़पते एक घायल पर पड़ गयी. उन्होंने तुरंत अपना काफिले को रोका और खुद गाड़ी से उतरकर घायल के पास पहुंच गए.इसके बाद एक यात्री टेंपो को रुकवा कर सहयोगियों के साथ चिराग पासवान ने घायल को उसमें बैठाया और रेफरल अस्पताल बरबीघा भेज दिया. यही, नहीं चिराग पासवान ने घायल को तुरंत इलाज के लिए पांच हजार का आर्थिक मदद भी किया. घायल व्यक्ति की पहचान केवटी गांव के रहने वाले जुगल चौधरी के 45 बर्षीय से पुत्र पारो चौधरी के रूप में किया गया है. घायल के परिजनों ने बताया कि वह पैदल ही बरबीघा की ओर जा रहे थे.आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पारो चौधरी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए थे. ठीक उसी समय उधर से गुजर रहे चिराग पासवान की नजर उस पर पड़ गई.उनकी मदद से उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया.पारो चौधरी को रेफरल अस्पताल बरबीघा से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि उसके सिर में और पैर में गंभीर चोटे आई थी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के इस मानवीय पहल की खूब वाहवाही हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




