ePaper

नालंदा कॉलोनी से 11 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 27 Apr 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
नालंदा कॉलोनी से 11 पुड़िया स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लहेरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामचंद्रपुर न्यू नालंदा कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. लहेरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामचंद्रपुर न्यू नालंदा कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने दो युवकों को 11 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में न्यू नालंदा कॉलोनी निवासी ऋषि कुमार और बड़ी पहाड़ी निवासी राहुल कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर दो युवकों को धर दबोचा. उनकी तलाशी लेने पर 11 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई. दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. ब्राउन शुगर जैसी जानलेवा नशीली पदार्थों की गिरफ्त में युवा वर्ग तेजी से आ रहा है. कम उम्र में नशे की लत लगने के पीछे बेरोजगारी, सामाजिक दबाव, गलत संगति और ग्लैमर की दुनिया की चकाचौंध एक बड़ी वजह मानी जाती है. ब्राउन शुगर न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है बल्कि व्यक्ति को सामाजिक और आर्थिक रूप से भी तबाह कर देता है. विशेषज्ञों के अनुसार ब्राउन शुगर की आदत लगने के बाद व्यक्ति का शरीर तेज़ी से कमजोर पड़ने लगता है, मानसिक संतुलन बिगड़ता है और अपराध की ओर झुकाव बढ़ जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन