जती भगवानपुर के तीन घरों से दो पिस्टल व गोली बरामद

थाना क्षेत्र के जती भगवानपुर में भूमि विवाद को लेकर अपराध की योजना बना रहे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की सघन तलाशी किया गया.
राजगीर. थाना क्षेत्र के जती भगवानपुर में भूमि विवाद को लेकर अपराध की योजना बना रहे कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की सघन तलाशी किया गया. इस तलाशी के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं. तीन अलग-अलग घरों में तलाशी लेने पर पुलिस द्वारा दो पिस्टल, 23 कारतूस और एक फायर किया हुआ कारतूस बरामद किया गया है. एक अपराधी नीतीश कुमार, पिता मुन्द्रिका यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अपराधी भागने में सफल रहा है. फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है. डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुये बताया कि राजगीर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग संगठित होकर आपराधिक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं. इसी आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की कार्रवाई की. तलाशी के दौरान हथियारों और कारतूसों का मिलना यह साबित करता है कि आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. बरामद हथियारों को कब्जा में लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया है. फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि भूमि विवाद को लेकर राजगीर थाना क्षेत्र के जती भगवानपुर के कुछ लोग हरवे-हथियार से लैस होकर कुबड़ी गाँव के सुग्रीव यादव के घर पर गोलीबारी करने की योजना बना रहे हैं. राजगीर थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये कई थानों की पुलिस द्वारा जती भगवानपुर का चारो तरफ से घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की विधिवत तलाशी लिया गया. तलाशी के दौरान नीतीश कुमार, पिता मुन्द्रिका यादव के घर से 10 जिंदा कारतूस, विजय यादव, पिता यदुनन्दन यादव के घर से छह जिंदा कारतूस और एक फॉयर किया हुआ कारतूस साथ एक देशी पिस्तौल और शैलेन्द्र कुमार, पिता रामनन्दन यादव के घर से सात जिंदा कारतूस और एक देशी पिस्तौल बरामद किया गया है. तीनों नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध काण्ड दर्ज किया गया है. डीएसपी ने बताया कि जिन घरों से हथियार बरामद हुए हैं. उनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि हथियार और कारतूस कहां से लाये गये थे. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार अवैध रूप से रखे गये थे. इनके इस्तेमाल से किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी थी. उन्होंने बताया डीएसपी सुनील कुमार सिंह के अलावे राजगीर अंचल निरीक्षक संजय कुमार, गिरियक अंचल निरीक्षक मनीष भरद्वाज, राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सिलाव थानाध्यक्ष इरफॉन खान, छबिलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार और बेन थानाध्यक्ष रवि कुमार के साथ सभी थाना के महिला व पुरुष सशस्त्र बल के जवान छापामारी में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




