नालंदा : हिलसा में लोजपा (रामविलास) नेता रामप्रवेश पासवान को श्रद्धांजलि, खड्डी गांव में आयोजित हुई शोकसभा

Updated:
विज्ञापन
खड्डी गांव में शोक सभा का आयोजन | Prabhat Khabar Network

खड्डी गांव में शोक सभा का आयोजन | Prabhat Khabar Network

नालंदा के हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के खड्डी गांव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान के असामयिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सह शोकसभा आयोजित की गई. वक्ताओं ने उन्हें एक कर्मठ और जनप्रिय नेता बताते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया.

विज्ञापन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व हिलसा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान के असामयिक निधन पर बुधवार को हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के खड्डी गांव में श्रद्धांजलि सह शोकसभा आयोजित की गई. उनका निधन बीते शनिवार की रात हो गया था, जिसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.

इस शोकसभा की अध्यक्षता लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह समस्तीपुर जिला प्रभारी नंदलाल पासवान ने की, जबकि मंच का संचालन मुखिया मुकेश पासवान ने किया.

कर्मठ और जनप्रिय नेता थे रामप्रवेश पासवान

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामप्रवेश पासवान एक बेहद कर्मठ, सरल स्वभाव के और जनप्रिय नेता थे. उन्होंने पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ समाज के वंचित, शोषित एवं गरीब तबके की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

उनका जाना पार्टी और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई आसानी से नहीं की जा सकती.

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर रामविलास पासवान, रामसरूप पासवान, विजय पासवान, योगेंद्र पासवान, शैलेंद्र पासवान, वाल्मीकि पासवान, अवधेश पासवान, मुकेश कुमार, नरेंद्र प्रसाद, रामाशीष यादव, फकीरा पासवान, विनोद पासवान, नवल पासवान, इंद्रजीत पासवान, कंचन रसीला, नरेंद्र पासवान, अरुण पासवान, मनोज पासवान, प्रकाश पासवान, शिव पासवान, शत्रुघ्न तांती, सूरज पासवान, सुरेश पासवान, बलवान पासवान, रामधारी पासवान, निवास पासवान, पवन पासवान, दुर्गा पासवान, सकलदीप पासवान, राजू पासवान, रौशन पासवान, वीरेंद्र राम, रेखा देवी, चंचला देवी, शोभा देवी, राजीव पासवान, अषाढ़ी पैक्स अध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र कुमार एवं मुखिया परमानंद पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के अंत में सभी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन