बाइक और साइकिल की टक्कर में तीन युवक घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 11:04 PM
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर मुहल्ले में एक बुलेट बाइक और साइकिल के बीच भिडंत में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
शेखपुरा. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर मुहल्ले में एक बुलेट बाइक और साइकिल के बीच भिडंत में तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों की पहचान जमालपुर मौहल्ला निवासी शशि पंडित के पुत्र कन्हैया कुमार, दीना पंडित के पुत्र कन्हैया कुमार तथा अनिल मांझी के पुत्र कर्ण कुमार के रूप में की गई है. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है. सूत्रों ने बताया कि धीरज कुमार और कन्हैया कुमार एक बुलेट बाइक पर सवार होकर शादी का निमंत्रण कार्ड पहुंचाने शेखोपुरसराय स्थित एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था. तभी शेखपुरा-शेखोपुरसराय सड़क मार्ग पर लक्ष्मी स्थान जमालपुर के समीप बुलेट और बाइक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गया. घटना के दौरान बाइक और साइकिल पर सवार तीनो युवक बुरी तरह घायल हो गए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










