ePaper

पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची पति की हत्या की साजिश

Updated at : 09 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची पति की हत्या की साजिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई चर्चित घटना की तर्ज पर में बिहार थाना क्षेत्र के कासोंचक नकटपूरा गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. इलाके में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई चर्चित घटना की तर्ज पर में बिहार थाना क्षेत्र के कासोंचक नकटपूरा गांव में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है. इलाके में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. गनीमत रही कि समय रहते साजिश का भंडाफोड़ हो गया और पति की जान बच गई.पीड़ित पति पप्पू कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही युवक से पिछले छह वर्षों से अवैध संबंध था. शुरुआत में इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे शक गहराता गया. जब पप्पू ने अपनी पत्नी से इस संबंध में सवाल किया और विरोध जताया, तो मामला गंभीर हो गया. पत्नी ने न केवल पति से बगावती तेवर अपनाए, बल्कि अपने प्रेमी बिट्टू कुमार के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश भी रच डाली. उसे किसी तरह साजिश की भनक लग गई और समय रहते वह जान बचाकर घर से भाग निकला. हालांकि पत्नी और उसके प्रेमी ने उसके साथ मिलकर पति और उसकी बहन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आवेदन मिला है मामले की छानबीन की जा रही है आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन