ePaper

सिलाव में निजी स्कूल में हुई चोरी

Updated at : 03 Jul 2025 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
सिलाव में निजी स्कूल में हुई चोरी

सिलाव थाना स्थित चंडी मौ गाँव के पास नालंदा कॉनवेंट स्कूल में अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ कर स्कूल में रखा 5 मॉनिटर, 5 माउस, 5 कीबोर्ड, एक डीवीआर, बैटरी समेत कई सामानों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

सिलाव. सिलाव थाना स्थित चंडी मौ गाँव के पास नालंदा कॉनवेंट स्कूल में अज्ञात चोरों ने स्कूल का ताला तोड़ कर स्कूल में रखा 5 मॉनिटर, 5 माउस, 5 कीबोर्ड, एक डीवीआर, बैटरी समेत कई सामानों की चोरी कर ली. स्कूल के प्रधानाध्यापक मो. सैयद फजलू रहमान ने बताया कि वे बुधवार को स्कूल बंद कर चले गए थे. जब सुबह गुरुवार को स्कूल खोलने आये तो देखा कि स्कूल का ताला टूटा हुआ है. सभी सामान बिखरा हुआ है. कई सामान भी गायब मिले हैं. इस घटना की सूचना सिलाव थाना को दिया है. इधर, सिलाव थानाध्यक्ष मो. इरफान खान ने बताया कि पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन