मौसम के बदले मिजाज से तापमान 8 डिग्री तक नीचे

Updated:
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से तापमान 8 डिग्री तक नीचे

सवेरे से ही आसमान में छाए बादल के कारण गर्मी से तप रहे लोगों को राहत महसूस हुई. मौसम के बदले मिजाज के कारण जिले का तापमान पिछले 24 घंटे में लगभग 8 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे चला आया. र

विज्ञापन

शेखपुरा. सवेरे से ही आसमान में छाए बादल के कारण गर्मी से तप रहे लोगों को राहत महसूस हुई. मौसम के बदले मिजाज के कारण जिले का तापमान पिछले 24 घंटे में लगभग 8 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे चला आया. रविवार को सेवर में यहां जिले का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. पिछले कई दिनों से गर्मी की मार लोगों को भारी राहत महसूस हुआ.लेकिन,आगामी दिनों में होने वाले मेघ गर्जन और बारिश में लोगों की चिंता बढ़ा दी है. खासकर खेतों में गेहूं की कटनी कर रहे किसानों के माथे पर पसीना दिखने लगा. रविवार को बड़ी संख्या में किसान तेजी के साथ हार्वेस्टर मशीन से दिन-रात एक कर गेहूं की कटाई करने में जुटे देखे गए. मौसम की मार से खेतों में लगे गर्म सब्जी के फसल और प्याज के फसल को भी नुकसान की संभावना से लोगों की खासकर किसानों की चिंता बढ़ गई है. जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर सवेरे से ही दिखाना शुरू हो गया है. लेकिन, दिनभर केवल बादल ही मड़राते रहे. इस दौरान हवा कुछ सामान से तेज गति में बहती रही. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिले के सदर प्रखंड के अलावा बरबीघा और अरियरी प्रखंड क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ बारिश और वज्रपात की भविष्यवाणी की गई है. इस दौरान लोगों को पूरे एहतियात बरतने की चेतावनी दी गई है. लोगों को बारिश के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत जारी की गई है. मौसम विभाग द्वारा अगले सप्ताह 2 मई शुक्रवार को भी पुनः एक नए पश्चिमी विक्षोभ की भविष्यवाणी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन