पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा वसूलने का मुद्दा

Updated at : 24 Feb 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा प्रधानमंत्री आवास योजना में पैसा वसूलने का मुद्दा

स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित कार्यशाला सह सभागार भवन में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख पिंकू देवी ने की. जबकि संचालन उप प्रमुख दया शंकर यादव ने किया.

विज्ञापन

चंडी.

स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित कार्यशाला सह सभागार भवन में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गयी. जिसकी अध्यक्षता प्रमुख पिंकू देवी ने की. जबकि संचालन उप प्रमुख दया शंकर यादव ने किया. बैठक में मुखिया पंचायत समिति सदस्य के साथ तीखी नोक झोंक के साथ शुरू हुआ जो हंगामे के साथ बहिष्कार तक पहुंच गया. बैठक में खास कर योजनाओं गहमा गहमी रहा. इसी बीच आधा से ज्यादा मुखिया बैठक छोड़ कर निकल गए. बैठक में उप प्रमुख दया शंकर यादव में मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास में दो मंजिला मकान बालो को कच्चा दिखा कर के उसको आवास देने की सूची में डाला जा रहा है गरीबों का नाम न जोड़ कर अमीरों के नाम जोड़ा जा रहा है अनुसूचित जाति के पास 2 से 3 हज़ार रुपया कहां से आयेगा. विचौलिया द्वारा पैसा वसुलवाया जा रहा है. कमेटी गठित कर जांच कर आवास सहायक पर कार्रवाई करें. ताकि सही लोग को आवास मिल सके. मनरेगा पीओ से सभी पंचायत में पंचायत समिति को द्वारा भी योजना का संचालन कराया जाये. नहीं तो सभी पंचायत में चल रही योजनाओं की जांच की जाये. बैठक में 15वीं वित्त 25-26 का योजना लिया गया साथ ही छठा से भी योजना लिया गया. मनरेगा सहित अन्य का गजट नही लाया गया था इसलिए पारित नही हुआ. मुखिया संघ के अध्यक्ष मणिकांत मनीष ने कहा कि नियम है कि पंचायत समिति की बैठक के 15 दिन पहले सूचना मिलना चाहिए नही तो कम से कम 7 दिन पहले बैठक सूचना मिलना चाहिए लेकिन 21 फरवरी की रात को बैठक का चिट्ठी सर्कुलेट हुआ 22 फरवरी को मिला और 24 फरवरी को बैठक आहूत हुआ. लेकिन पंचायत समिति की बैठक में ही एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्नमुखी कार्यक्रम रख दिया गया था जो कही से उचित नही था इस बात का मुखिया ने विरोध किया, जिस कारण तीखी नोक झोंक भी हुई. नोक झोंक के बाद आधा से ज्यादा मुखिया बैठक छोड़ कर निकल गये. बैठक में पंचायत समिति सदस्य निशा कुमारी, रेशमी कूमरी, बुन्नी देवी, किरण देवी, मंजू देवी सहित अन्य पंचायत समिति, बीडीओ राजदेव कुमार रजक, सीओ मो नोमान, बीपीआरओ मोहित कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभुनाथ मांझी, पीएचईडी जे जेइ सहित कई मुखिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन