महकार एपीएचसी में समय पर नहीं आते हैं कर्मी

सरकार स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ करने के लिए प्रति दिन नये नये कदम उठा रही ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवा लोगों को आसानी से मिल सके.
चंडी. सरकार स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ करने के लिए प्रति दिन नये नये कदम उठा रही ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवा लोगों को आसानी से मिल सके. लेकिन डॉक्टर व नर्स इसका खुलेआम धज्जियां उड़ा रही है. महकार स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीन डॉक्टर, तीन नर्स की पोस्टिंग है. लेकिन फिर भी ग्रामीणों को ईलाज़ के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है. शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र के 10 बजकर 30 पर ताला लटक रहा था. ग्रामीण ने कहा कि यह केंद्र सरकार के टाइम टेबल से नही, यहां आने वाली स्टाफ के मर्जी से चलता है. पंचायत समिति सदस्य से पूछने पर उन्होंने कहा कि इसे देखने बाला कोई नही है. जब मन हो आये,जब मन हो चले जायें. इस स्वास्थ्य केंद्र से यहां की जनता को कोई लाभ नही है. किसी भी बीमारी के ईलाज़ के लिए मरीजो को चंडी रेफरल या निजी क्लिनिक में जाना पड़ता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि सब अपने मन के मालिक है. कोई नही सुनता है. जब मन हुआ गया, जब मन हुआ नही गया. इस बारे में जिला में रिपोर्ट कर चुके हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










