बिहारशरीफ : जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखेगी विकास योजनाओं की झलक, 25 जुलाई को होगा आयोजन

Author Kanchan kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
बिहारशरीफ जंक्शन

बिहारशरीफ जंक्शन

नालंदा में 25 जुलाई को बिहार सरकार की विकास उपलब्धियों को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट और डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत की जाएगी.

विज्ञापन

Nalanda Development Program : बिहारशरीफ में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सारा अशरफ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में 25 जुलाई को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई. इस दौरान सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण

बैठक में बताया गया कि यह आयोजन बिहार सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा. इसमें जनप्रतिनिधियों, जिला परिषद के पदाधिकारियों, नगर निकायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों, प्रबुद्ध नागरिकों और बड़ी संख्या में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

रिपोर्ट कार्ड और डॉक्यूमेंट्री के जरिए दिखाई जाएंगी उपलब्धियां

कार्यक्रम में जिले में पिछले वर्षों के दौरान संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को रिपोर्ट कार्ड, पुस्तिका और लघु डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. इसके जरिए विभिन्न योजनाओं के प्रभाव, क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंचे लाभ की विस्तृत जानकारी लोगों को दी जाएगी.

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन सहित कई क्षेत्रों की उपलब्धियां होंगी शामिल

प्रमुख उपलब्धियों में सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), नए डिग्री कॉलेजों का संचालन, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, नए राशन कार्ड का निर्माण, सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त और निष्पादित आवेदन, पंचायत विकास दिवस, आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री जन-आरोग्य योजनाएं, प्रगति यात्रा और समृद्धि यात्रा के तहत शिलान्यासित योजनाओं की प्रगति, पर्यटन, उद्योग, निवेश, रोजगार सृजन तथा अन्य विभागों की उपलब्धियां शामिल रहेंगी.

विभागों को समय पर रिपोर्ट और प्रस्तुतीकरण तैयार करने का निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपनी-अपनी विभागीय उपलब्धियों का संकलन, रिपोर्ट तैयार करने और प्रस्तुतीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन का उद्देश्य कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को सरकार की विकास योजनाओं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन और उनसे मिलने वाले लाभों की विस्तृत एवं पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराना है.

Also Read : बिहारशरीफ में ट्रैक्टर से खेत जोतने जा रहे किसान पर लाठी-डंडों से हमला, जानें क्या है पूरा मामला


विज्ञापन
Kanchan Kumar

लेखक के बारे में

By Kanchan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन