नालंदा में भाजपा नेता के पुत्र बने सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर; ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

माता-पिता के साथ लेफ्टिनेंट अमित की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इसलामपुर प्रखंड के अमित कुमार ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है. बचपन से ही पढ़ाई और अनुशासन में अव्वल रहने वाले अमित की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है.

विज्ञापन

indian army lieutenant: होनहार पूत के चिकने पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए इसलामपुर प्रखंड के इचहोस पंचायत अंतर्गत तहबल बिगहा गांव निवासी अमित कुमार ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है. भाजपा से इसलामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र गोप के पुत्र अमित की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है. अमित ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल कर माता-पिता, परिवार, गांव और पूरे प्रखंड का मान-सम्मान बढ़ाया है.

विज्ञापन

बचपन से ही पढ़ाई और अनुशासन के प्रति गंभीर

अमित कुमार बचपन से ही पढ़ाई में तेज रहे हैं. वह अनुशासन और मेहनत के प्रति भी गंभीर रहते थे. भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना उन्होंने निरंतर मेहनत और प्रयास के माध्यम से साकार किया. चेन्नई से प्रशिक्षण पूरा करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित हुए अमित अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गये हैं.

माता - पिता के साथ लेफ्टिनेंट अमित  लेफ्टिनेंट अमित कुमार का फोटो  | Prabhat Khabar Network
लेफ्टिनेंट अमित की फाइल फोटो

माता-पिता ने बेटे की सफलता पर जताया गर्व

अमित के पिता वीरेंद्र गोप भाजपा नेता हैं, जबकि मां इंदू कुमारी सरकारी शिक्षिका हैं. दोनों ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का क्षण है. उन्होंने कहा कि अमित ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. भारतीय सेना में अधिकारी बनने से परिवार का मान-सम्मान बढ़ा है. उन्हें विश्वास है कि अमित भविष्य में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ देश की सेवा करेंगे.

ग्रामीणों ने बताया युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

ग्रामीणों का कहना है कि अमित कुमार की सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में उनका नया सफर देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

लोगों ने दी बधाई

अमित कुमार की सफलता पर बधाई देने वालों में प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष युगेश्वर सिंह, जदयू नेता वीरेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया शैलेंद्र कुमार सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय साहू, रवींद्र सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीनिवास शर्मा, मिथलेश यादव, डॉ. रितेश गांधी, भाजपा नेता विजय विश्वकर्मा, उजाला सोनी, वरुण कुमार, महेंद्र प्रसाद सेठ, अनिल कुमार उर्फ डीएम साहब, उमेश प्रसाद अद्वितीय, जय श्री चतुर्वेदी, सतीश चंद्र बसु, ब्रजमोहन केशरी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं.

नौबतपुर में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते आपूर्ति पदाधिकारी गिरफ्तार, निगरानी टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन