अधिवक्ता इंद्रजीत चक्रवर्ती बने हिंद मजदूर किसान पंचायत के नालंदा जिला उपाध्यक्ष, बोले- संगठन को मजबूत करने के लिए करेंगे काम

Updated:
विज्ञापन

इंद्रजीत चक्रवर्ती की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हिंद मजदूर किसान पंचायत ने नालंदा जिला उपाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता इंद्रजीत चक्रवर्ती को मनोनीत किया है. इंद्रजीत चक्रवर्ती ने संगठन पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया है. उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस के विचारों को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया.

विज्ञापन

hind mazdoor kisan panchayat: हिंद मजदूर किसान पंचायत के बिहार राज्य के पटना जिला अध्यक्ष सह नालंदा प्रभारी अंतरिक्ष अभिषेक ने मंगलवार को पत्र जारी कर अधिवक्ता इंद्रजीत चक्रवर्ती को नालंदा जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया. मनोनयन की जानकारी मिलने के बाद अधिवक्ता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने खुशी जतायी और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

संगठन को मजबूत करने का दिया भरोसा

इंद्रजीत चक्रवर्ती ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभायेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन के उद्देश्यों के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया और जॉर्ज फर्नांडिस के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे. उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे.

कई अधिवक्ताओं ने दी बधाई

इंद्रजीत चक्रवर्ती के नालंदा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर बुधवार को कई अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी. बधाई देने वालों में मृत्युंजय मोहन मेहता, प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार सिन्हा, विभा कुमारी, कुमारी बेबी सिन्हा, कविंद्र कुमार, सुमन शर्मा, आशुतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, मुरारी कुमार और सीमा कुमारी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन