परवलपुर में शिक्षक की विदाई पर रोये बच्चे

Updated at : 28 Feb 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
परवलपुर में शिक्षक की विदाई पर रोये बच्चे

बिहार में अक्सर सरकारी स्कूल अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहा है. वही नालंदा जिले परवलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरी में एक अनोखी विदाई समारोह का आयोजन से सुर्खियों में है.

विज्ञापन

परवलपुर. बिहार में अक्सर सरकारी स्कूल अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहा है. वही नालंदा जिले परवलपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरी में एक अनोखी विदाई समारोह का आयोजन से सुर्खियों में है. इस समारोह में डुमरी गांव के सैकड़ो ग्रामीण और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने नाम आंखों से शिक्षक आदित्य नारायण शर्मा को विदाई दी. शिक्षक आदित्य नारायण शर्मा का पूरा 14 सालों का कार्यकाल मध्य विद्यालय डुमरी में योगदान के रूप में रहा. आदित्य नारायण शर्मा की नियुक्ति इस स्कूल में 14 अगस्त 2010 को हुई जबकि विदाई समारोह 28 फरवरी 2025 को हुआ। लगभग 14 सालों का कार्यकाल एक बनवास के रूप में शिक्षक आदित्य नारायण शर्मा ने मध्य विद्यालय डुमरी में दी. शिक्षक का कार्यकाल 28 फरवरी को खत्म होने के बाद समस्त ग्रामीण और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने विदाई के रूप में समाप्त किया. ग्रामीण और शिक्षकों के सहयोग से ढोल लगाने और डीजे के धुनों पर पूरे गांव में पैदल ही भ्रमण किया गया. विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणों की आंखें नम थी. छात्र-छात्राओं ने खुद शिक्षक की गाड़ी दूल्हे की कार की तरह फूल मालाओं से सजाया़ शिक्षक के इस अनोखी विदाई से पूरे नालंदा जिले में चर्चा का विषय बन गया है कहीं ना कहीं मध्य विद्यालय डुमरी शिक्षा जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बन चुका है. तभी तो इस स्कूल में है शिक्षक के विदाई समारोह के दौरान डीजे की धुन और ढोल नगाड़ों के साथ शिक्षक को विदाई दी.लगातार चौदह सालों तक मध्य विद्यालय डुमरी में शिक्षा का अलख जगाने के बाद विदाई के वक्त शिक्षक की भी आंखे नम दिखी. मंच का संचालन शिक्षक सुबोध कुमार ने किया, इस मौके पर कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजू कुमारी,शिक्षिका पूजा कुमारी सोनी कुमारी, फरहदीवा, बेबी कुमारी, शिक्षक आलोक कुमार, उमेश कुमार, शशि भूषण प्रसाद, शिव शंकर कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, मनोवर आलम, संजय कुमार, नीलेंदु कुमार, गणेश चौधरी, शिवेंद्र कुमार, मनीषा कुमारी, रीना कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रखण्ड शिक्षक अशोक कुमार राजीव नयन, गौतम कुमार, प्रेम प्रकाश सहित डुमरी गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन