खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत रथ को किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत रथ को किया रवाना

स्थानीय सोगरा हाइस्कूल मैदान में गुरुवार को ””खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025”” के अंतर्गत आयोजित टॉर्च टूर (जागरूकता रथ) को उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर व अपर समाहर्ता मंजीत कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. स्थानीय सोगरा हाइस्कूल मैदान में गुरुवार को ””””””””खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025”””””””” के अंतर्गत आयोजित टॉर्च टूर (जागरूकता रथ) को उप विकास आयुक्त श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर व अपर समाहर्ता मंजीत कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. उल्लेखनीय है कि 04 से 15 मई, 2025 तक राजगीर स्थित खेल अकादमी में ””””””””खेलो इंडिया यूथ गेम्स”””””””” का आयोजन किया जा रहा है. जिले में इस आयोजन के अंतर्गत फेंसिंग, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस एवं कबड्डी खेलों का आयोजन प्रस्तावित है. इस महत्त्वपूर्ण आयोजन के पूरे राज्य में प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता के लिए टॉर्च टूर यात्रा का आयोजन किया गया है. यह टॉर्च टूर पूरे बिहार के सभी जिलों में भ्रमण कर रही है. नालंदा में टॉर्च टूर के आगमन पर उप विकास आयुक्त द्वारा खेलो इंडिया के मशाल को ससम्मान ग्रहण किया गया. इस अवसर पर सोगरा हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित किया गया.जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश के कुशल निर्देशन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ (आईसीडीएस), जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन