वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम का आयोजन सितंबर में

Updated:
विज्ञापन
वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम का आयोजन सितंबर में

वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2025-26 का आयोजन सितंबर महीने में किया जायेगा. इस संबंध में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्रन संकरण के द्वारा जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. वार्षिक विद्यालय खेल कार्यक्रम 2025-26 का आयोजन सितंबर महीने में किया जायेगा. इस संबंध में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्रन संकरण के द्वारा जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर महीने में कराया जाएगा. खेल प्राधिकरण के द्वारा इसके लिए आवश्यक तिथियों का निर्धारण भी कर दिया गया है. वर्ष 2025-26 खेल कार्यक्रम का आयोजन चार स्तरों पर किया जायेगा. सर्वप्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर 6 से 13 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. जिला स्तर पर विभिन्न खेलों में चयनित खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तर पर भाग लेने का अवसर मिलेगा. प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 26 सितंबर के बीच किया जाएगा. इसके बाद राज्य स्तरीय (अंतर प्रमण्डल) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की तिथि से 20 दिन पूर्व कराया जायेगा. उन्होंने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करने का नि���्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन