संजय चौहान हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
संजय चौहान हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

अरियरी थाना पुलिस ने संजय चौहान हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अरियरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि संजय चौहान हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी देवनंदन चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

शेखपुरा. अरियरी थाना पुलिस ने संजय चौहान हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अरियरी थाना अध्यक्ष ने बताया कि संजय चौहान हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी देवनंदन चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह अपने खेत में जुताई कर रहा था इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी की. पुलिस देख कर वह भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी 2 साल से गुजरात के अलग-अलग शहरों में छुपकर रह रहा था. जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर 2023 की रात्रि मुखिया प्रत्याशी रहे कारू चौहान के पुत्र संजय चौहान की हत्या कर दी गई थी. अगले दिन उनका शव गांव के बधार में स्थित एक कुएं से बरामद किया गया था. इसके बाद परिजनों ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर बवाल काटा था. इस मामले में पुलिस ने आकाश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. अब देवनंदन चौहान भी गिरफ्तार हो चुका है. उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों ने 11 नमजद सहित आज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन