पुत्र ने ही पिता को कराया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Apr 2024 9:49 PM
हिलसा नालंदा पिता पुत्र के बीच बराबर झगड़ा करना पिता के लिए उस समय भारी पड़ गया जब पुत्र ने पुलिस को सूचना देकर एक जीवित कारतूस के साथ अपने पिता को गिरफ्तार करवा दिया.
हिलसा नालंदा पिता पुत्र के बीच बराबर झगड़ा करना पिता के लिए उस समय भारी पड़ गया जब पुत्र ने पुलिस को सूचना देकर एक जीवित कारतूस के साथ अपने पिता को गिरफ्तार करवा दिया. पुत्र ने पुलिस को सूचना दिया था कि मुझे हत्या करने के लिए पिता पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गांव में घूम रहा है. पुलिस रविवार को देर शाम में केशोपुर मिल्की पर गांव पहुंचकर राजनंदन प्रसाद के पुत्र जितेंद्र प्रसाद यादव को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताया गया है कि हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर मिल्की पर गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद यादव को अपने पुत्र के साथ ही बराबर विवाद होता है. रविवार की दोपहर में पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद में देर शाम में पुत्र ने ही पुलिस को सूचना दिया कि मेरे पिता मुझे हत्या करने के नियत से देसी कट्टा के साथ जिंदा कारतूस लेकर गांव में घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार अपने दल-बल के साथ मिल्कीपर गांव पहुंच गए. जितेंद्र प्रसाद यादव अपने दरवाजे पर ही खड़े थे, कि पुलिस उन्हें हिरासत में लिया. जांच करने के दौरान देसी कट्टा तो नहीं मिला, लेकिन उनके जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पुलिस पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत स्थानीय अदालत में प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










