एक किलो गांजे के साथ सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान गिरफ्तार

एक किलो गांजे के साथ सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान गिरफ्तार शेखपुरा. शेखोपुरसराय पुलिस ने सूचना के आधार पर स्थानीय थाने के क्षेमा गांव में छापेमारी कर एक सेवानिवृत्त होमगार्ड के जवान को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके घर से बरामद गांजे को जब्त कर शेखोपुरसराय थाना पुलिस के हवाले […]
एक किलो गांजे के साथ सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान गिरफ्तार शेखपुरा. शेखोपुरसराय पुलिस ने सूचना के आधार पर स्थानीय थाने के क्षेमा गांव में छापेमारी कर एक सेवानिवृत्त होमगार्ड के जवान को एक किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके घर से बरामद गांजे को जब्त कर शेखोपुरसराय थाना पुलिस के हवाले कर दिया. शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि महिला थाना पुलिस एक महिला प्रताड़ना के सिलसिले में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान श्यामसुंदर सिंह के घर पहुंची थी.
उन्होंने बताया कि बहू ने महिला प्रताड़ना की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज करायी थी. उसी केस के सिलसिले में महिला थाने में पदस्थापित एएसआइ एवं कांड के अनुसंधानकर्ता उमेश सिंह क्षेमा गांव स्थित उसके घर पहुंचे थे. पुलिस ने बताया कि गांव पहुंची पुलिस को भनक मिली थी कि वह गांजा का भी कारोबार करता है. घर की तलाशी लेने के बाद घर में छुपाकर रखा गया एक किलो गांजा बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




